Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 72 अंक लुढ़का, निफ्टी 25450 के नीचे खुला

गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 72 अंक लुढ़का, निफ्टी 25450 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 72.58 अंकनीचे 82,554.18 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 21.20 अंक नीचे 25,449.90 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 फरवरी 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 72.58 अंक यानि कि 0.09 प्रतिशत नीचे 82,554.18 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.20 अंक यानि कि 0.08 प्रतिशत नीचे 25,449.90 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1049 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1568 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 200 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में विप्रो, पावर ग्रिड कॉर्प, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर अदानी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, अदानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 51.24 अंक यानि कि 0.06 प्रतिशत नीचे 82,575.52 पर और निफ्टी 13.50 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत ऊपर 25,484.60 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो सोमवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 90.60 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 90.66 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 90.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (13 फरवरी 2026, शुक्रवार) में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 755.40 अंक यानि कि 0.90 प्रतिशत गिरकर 82,919.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 223.30 अंक यानि कि 0.87 प्रतिशत गिरकर 25,583.90 के स्तर पर खुला था।

जबकि, दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद शाम को बुरी तरह गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1048.16 अंक यानि कि 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 336.10 अंक यानि कि 1.30 प्रतिशत गिरकर 25,471.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   16 Feb 2026 10:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story