Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 126 अंकों की तेजी, निफ्टी 25840 के पार खुला

सेंसेक्स में 126 अंकों की तेजी, निफ्टी 25840 के पार खुला
आज सेंसेक्स 126.65 अंक बढ़कर 83,860.90 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 26.90 अंक की बढ़त के साथ 25,846.25 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 फरवरी 2026, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 126.65 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत बढ़कर 83,860.90 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.90 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,846.25 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1398 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 839 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स फ्लैट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 142.07 अंक यानि कि 0.17 परसेंट बढ़कर 83,876.32 पर और निफ्टी 1.10 अंक गिरकर 25,818.25 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण आज इंडियन करेंसी मार्केट बंद है। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 90.65 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 90.67 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (18 फरवरी 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 22.42 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत गिरकर 83,428.54 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 9.15 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत गिरकर 25,716.25 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 283.29 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत बढ़कर 83,734.25 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.95 अंक यानि कि 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,819.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   19 Feb 2026 9:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story