Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 22 अंक की मामूली गिरावट, निफ्टी 25720 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 22 अंक की मामूली गिरावट, निफ्टी 25720 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 22.42 अंक गिरकर 83,428.54 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 9.15 अंक गिरकर 25,716.25 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (18 फरवरी 2026, बुधवार) मामूली गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 22.42 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत गिरकर 83,428.54 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.15 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत गिरकर 25,716.25 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1292 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 921 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में हिंडाल्को, टाटा स्टील, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला और एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ओएनजीसी, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 401.65 अंक यानि कि 0.48 प्रतिशत बढ़कर 83,852.61 पर और निफ्टी 65.20 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,790.60 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 90.65 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 90.67 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 90.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (17 फरवरी 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 208.50 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत नीचे 83,068.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.85 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत नीचे 25,594.90 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 173.81 अंक यानि कि 0.21 प्रतिशत बढ़कर 83,450.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 42.65 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत बढ़कर 25,725.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   18 Feb 2026 9:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story