Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 1342 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 23870 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 1342 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी 23870 के नीचे बंद हुआ
सेंसेक्स 1342.27 अंक नीचे 76,863.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 394.75 अंक की गिरावट के साथ 23,866.85 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (11 मार्च 2026, बुधवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1342.27 अंक यानि कि 1.72 प्रतिशत नीचे 76,863.71 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 394.75 अंक यानि कि 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,866.85 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2277 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, वहीं 1807 शेयरों में बढ़त आई, जबकि, 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आयशर मोटर्स और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर एनटीपीसी, जियो फाइनेंशियल, कोल इंडिया, सन फार्मा और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 92.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 91.94 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 91.93 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 91.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 8.73 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत नीचे 78,197.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.80 अंक यानि कि 0.03 प्रतिशत नीचे 24,254.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 639.82 अंक यानि कि 0.82 प्रतिशत बढ़कर 78,205.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 233.55 अंक यानि कि 0.97 प्रतिशत बढ़कर 24,261.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   11 March 2026 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story