क्या आपके पुराने शेयर IEPF में ट्रांसफर हो गए हैं?: निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग ₹50,000 करोड़ से अधिक मूल्य के शेयर और डिविडेंड अभी तक अपने वास्तविक निवेशकों या उनके परिवारों तक नहीं पहुँच पाए हैं।

भारत में लाखों निवेशकों के ऐसे शेयर और डिविडेंड हैं जिनकी जानकारी धीरे-धीरे खो जाती है। कई बार निवेशक वर्षों पहले खरीदे गए अपने शेयरों को भूल जाते हैं, या फिर परिस्थितियों के कारण उनका रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाता। परिणामस्वरूप वे शेयर या डिविडेंड निवेशक के खाते में दिखाई देना बंद हो जाते हैं।

ऐसे कई मामलों में बाद में पता चलता है कि वे शेयर IEPF (Investor Education and Protection Fund) में ट्रांसफर हो चुके हैं। समस्या यह है कि अधिकांश निवेशकों को इस व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती और वे यह समझ ही नहीं पाते कि उनके निवेश का क्या हुआ।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग ₹50,000 करोड़ से अधिक मूल्य के शेयर और डिविडेंड अभी तक अपने वास्तविक निवेशकों या उनके परिवारों तक नहीं पहुँच पाए हैं। संभव है कि इन फंसे हुए निवेशों में कुछ हिस्सा आपका भी हो, लेकिन जानकारी के अभाव में आप उसे क्लेम नहीं कर पा रहे हों।

कब शेयर IEPF में ट्रांसफर हो जाते हैं?

कानूनी प्रावधानों के अनुसार यदि किसी निवेशक द्वारा लगातार 7 वर्षों तक किसी कंपनी का डिविडेंड क्लेम नहीं किया जाता, तो संबंधित कंपनी उन शेयरों को IEPF में ट्रांसफर कर देती है।

The Wealth Finder के COO राघव चौधरी के अनुसार ऐसी स्थिति अक्सर कुछ सामान्य कारणों से उत्पन्न होती है। जैसे कि निवेशक का पता बदल जाना, शादी के बाद नाम में परिवर्तन होना, या निवेशक के निधन के बाद परिवार को उस निवेश की जानकारी न होना। इन परिस्थितियों में डिविडेंड लंबे समय तक क्लेम नहीं हो पाते और अंततः शेयर IEPF में चले जाते हैं।

हालांकि अच्छी बात यह है कि यदि सही प्रक्रिया अपनाई जाए तो इन शेयरों और डिविडेंड को वापस प्राप्त किया जा सकता है।

पहले यह पता लगाएं कि आपके शेयर IEPF में हैं या नहीं यदि आपको लगता है कि आपके पुराने निवेश कहीं अटके हुए हो सकते हैं, तो सबसे पहले यह पता लगाना जरूरी है कि वे वास्तव में IEPF में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं। इसके लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं।

1. कंपनी की वेबसाइट पर जांच करें

हर सूचीबद्ध कंपनी अपनी वेबसाइट पर उन निवेशकों की सूची प्रकाशित करती है जिनके शेयर या डिविडेंड IEPF में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। वहां अपने नाम से खोज कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

2. IEPF पोर्टल पर सर्च करें

IEPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी निवेशक अपना नाम और अन्य विवरण दर्ज करके यह पता लगा सकते हैं कि उनके कोई शेयर या डिविडेंड वहां दर्ज हैं या नहीं।

3. विशेषज्ञों से सहायता लें

कई निवेशकों के लिए यह प्रक्रिया जटिल लग सकती है, विशेष रूप से तब जब पुराने कागज़ी शेयर, नाम परिवर्तन, या उत्तराधिकार से जुड़े मामले हों।

IEPF से शेयर वापस पाने की प्रक्रिया

यदि यह पुष्टि हो जाए कि आपके शेयर IEPF में ट्रांसफर हो चुके हैं, तो उन्हें वापस पाने के लिए सामान्यतः निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होती है—

1. KYC अपडेट करना

सबसे पहले संबंधित कंपनी के साथ अपने KYC दस्तावेज़ अपडेट करवाने होते हैं। यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि मोबाइल नंबर आधार और पैन से लिंक हो।

2. Entitlement Letter प्राप्त करना

KYC अपडेट होने के बाद कंपनी से एक अधिकार पत्र (Entitlement Letter) प्राप्त किया जाता है, जिसमें निवेशक के शेयर और डिविडेंड का पूरा विवरण होता है।

3. MCA पोर्टल पर IEPF-5 फॉर्म भरना

इसके बाद मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) के पोर्टल पर लॉग-इन बनाकर IEPF-5 फॉर्म ऑनलाइन भरना होता है।

4. आवश्यक दस्तावेज़ जमा करना

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेज़ कंपनी के नोडल अधिकारी को भेजे जाते हैं, जिसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होती है।

प्रक्रिया में सावधानी क्यों जरूरी है

राघव चौधरी के अनुसार कई बार निवेशकों के आवेदन छोटी तकनीकी त्रुटियों के कारण भी अस्वीकार हो जाते हैं।

उदाहरण के लिए दस्तावेज़ों में नाम का अंतर, अधूरे रिकॉर्ड, या उत्तराधिकार से जुड़े मामलों में उचित प्रमाण पत्र का अभाव। इसलिए पूरी जानकारी और सावधानी के साथ प्रक्रिया पूरी करना महत्वपूर्ण होता है।

निवेशकों की सहायता में विशेषज्ञ संस्थाओं की भूमिका

ऐसे मामलों में कुछ पेशेवर संस्थाएं भी निवेशकों की सहायता करती हैं। The Wealth Finder एक ऐसी निवेश रिकवरी सलाहकार संस्था है जो निवेशकों को IEPF में ट्रांसफर हुए शेयर और डिविडेंड वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान करती है।

संस्था के पास ऐसे मामलों से संबंधित विस्तृत डेटा और अनुभवी पेशेवरों की टीम है, जो निवेशकों को यह पता लगाने में मदद करती है कि उनके कोई शेयर या डिविडेंड IEPF में दर्ज हैं या नहीं, और यदि हैं तो उन्हें वापस प्राप्त करने की प्रक्रिया कैसे पूरी की जा सकती है।

निवेशकों के लिए एक जरूरी सलाह

कई निवेशक यह मान लेते हैं कि यदि उनके शेयर IEPF में चले गए हैं तो उन्हें वापस पाना लगभग असंभव है। जबकि वास्तविकता यह है कि उचित दस्तावेज़ और सही प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें पुनः प्राप्त किया जा सकता है।

इसलिए समय-समय पर अपने पुराने निवेशों की समीक्षा करना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कहीं कोई डिविडेंड या शेयर बिना क्लेम के तो नहीं पड़े हैं। सही जानकारी और थोड़ी सी पहल कई बार वर्षों पुराने निवेश को दोबारा आपके पास ला सकती है।

Created On :   12 March 2026 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story