Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 567 अंकों की तेजी, निफ्टी 23580 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 567 अंकों की तेजी, निफ्टी 23580 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 567.99 अंक उछलकर 76,070.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 172.35 अंकों की तेजी के साथ 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (17 मार्च 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 567.99 अंक यानि कि 0.75 फीसदी उछलकर 76,070.84 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 172.35 अंकों यानि कि 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2252 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1820 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एटरनल, टाटा स्टील, एमएंडएम, एचडीएफसी लाइफ और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर विप्रो, टाटा कंज्यूमर, इंफोसिस, सिप्ला और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इटरनल, टाटा स्टील, एमएंडएम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 4 पैसे की मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 92.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 92.39 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 92.44 पर फ्लैट खुला था और शाम को यह 92.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 323.83 अंक यानि कि 0.43 फीसदी उछलकर 75,826.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 23,493.20 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (16 मार्च 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 938.93 अंक बढ़कर 75,502.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 257.70 अंक बढ़कर 23,408.80 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   17 March 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story