Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 633 अंकों की तेजी, निफ्टी 23777 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (18 मार्च 2026, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 633.29 अंक यानि कि 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 196.65 अंक यानि कि 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ।
Created On :   18 March 2026 3:44 PM IST
Next Story












