Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 339 अंकों की तेजी, निफ्टी 23680 के ऊपर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (18 मार्च 2026, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 339.50 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत बढ़कर 76,410.34 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 106.15 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत बढ़कर 23,687.30 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1378 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 711 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 202 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को, कोल इंडिया, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 1,040 अंक यानि कि 1.37 परसेंट बढ़कर 77,110.84 पर और निफ्टी 24.80 यानि कि 0.11 परसेंट बढ़कर 23,605.95 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 92.40 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 92.39 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 92.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (17 मार्च 2026, मंगलवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 323.83 अंक यानि कि 0.43 फीसदी उछलकर 75,826.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 23,493.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 567.99 अंक यानि कि 0.75 फीसदी उछलकर 76,070.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 172.35 अंकों यानि कि 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,581.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   18 March 2026 9:44 AM IST












