Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 850 अंकों की तेजी, निफ्टी 23260 के ऊपर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (20 मार्च 2026, शुक्रवार) मजबूती के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 852.08 अंक यानि कि 1.15 प्रतिशत बढ़कर 75,059.32 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 264.00 अंक यानि कि 1.15 प्रतिशत बढ़कर 23,266.15 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1846 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 446 शेयरों में गिरावट आर्ई, जबकि 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील, एसबीआई और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 83.84 अंक यानि कि 0.11 परसेंट बढ़कर 74,291.08 पर और निफ्टी 89.90 अंक यानि कि 0.39 परसेंट बढ़कर 23,092.05 पर था।
बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 25 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह नए रिकॉर्ड निचले स्तर 92.88 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 92.40 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 92.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (19 मार्च 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 1942.22 अंक यानि कि 2.53 प्रतिशत गिरकर 74761.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 498.50 अंक यानि कि 2.10 प्रतिशत गिरकर 23279.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 2496.89 अंक गिरकर 74,207.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 775.65 अंक यानि कि 3.26 प्रतिशत गिरकर 23,002.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   20 March 2026 10:10 AM IST












