Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 325 अंकों की तेजी, निफ्टी 23110 के पार बंद हुआ

सेंसेक्स में 325 अंकों की तेजी, निफ्टी 23110 के पार बंद हुआ
आज सेंसेक्स 325.72 अंक बढ़कर 74,532.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 112.35 अंक बढ़कर 23,114.50 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (20 मार्च 2026, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 325.72 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत बढ़कर 74,532.96 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 112.35 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत बढ़कर 23,114.50 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2330 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1764 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एस डब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें टाटा स्टील, टेक महिन्द्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस, टाइटन, एनटीपीसी और सनफार्मा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एचडीएफसी बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 93.70 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, इससे पहले सुबह रुपया 92.88 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 92.40 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 92.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (20 मार्च 2026, शुक्रवार) मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान प्रमुख सेंसेक्स 852.08 अंक यानि कि 1.15 प्रतिशत बढ़कर 75,059.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 264.00 अंक यानि कि 1.15 प्रतिशत बढ़कर 23,266.15 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (19 मार्च 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी और शाम को भी यह भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 2496.89 अंक गिरकर 74,207.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 775.65 अंक यानि कि 3.26 प्रतिशत गिरकर 23,002.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   20 March 2026 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story