Petrol- Diesel Price: पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, यहां चेक करें आपके शहर में आज क्या है ईंधन का भाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिली रही है और फिलहाल यह 106 डॉलर के पार बनी हुई है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (20 मार्च 2026, शुक्रवार) ईंधन के रेट में किसी प्रकार का कोई संसोधन नहीं किया गया है। ऐसे में अपनी गाड़ी का टैंक फुल कराने से पहले चेक करें ईंधन के अपडेट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 95.51 रुपए और डीजल 14 पैसे महंगा होकर 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 03 पैसे बढ़कर 94.77 रुपए और डीजल 08 पैसे महंगा होकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल 08 पैसे बढ़कर 101.11 रुपए और डीजल 09 पैसे महंगा होकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, जयपुर में पेट्रोल 39 पैसे कम होकर 104.72 रुपए और डीजल 35 पैसे घटकर 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 31 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 29 पैसे घटकर 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन की तुलना में मामूली राहत देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (20 मार्च 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 106.72 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 113.74 डॉलर प्रति बैरल के पार थी।
Created On :   20 March 2026 11:31 AM IST















