Share Market Closing Bell: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1372 अंकों की तेजी, निफ्टी 22900 के ऊपर बंद हुआ

मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1372 अंकों की तेजी, निफ्टी 22900 के ऊपर बंद हुआ
आज सेंसेक्स 1372.06 अंक बढ़कर 74,068.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 399.75 अंक बढ़कर 22,912.40 के ऊपर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज (24 मार्च 2026, मंगलवार) जबरदस्त तेजी देखने को मिली और यह मजबूती के साथ बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1372.06 अंक यानि कि 1.89 प्रतिशत बढ़कर 74,068.45 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 399.75 अंक यानि कि 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 के ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2843 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1257 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, इटरनल और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे, वहीं कोल इंडिया, अडानी एंटरप्राइजेज, सन फार्मा, सिप्ला और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

दूसरी ओर सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एलएंडटी, इंडिगो, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिन्द्रा और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एसबीआई और पावरग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त देखन को मिली और यह 93.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 93.63 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 93.83 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला था और शाम को यह 93.97 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 1,062.38 अंक यानि कि 1.46 प्रतिशत बढ़कर 73,758.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 335.70 अंक यानि कि 1.49 प्रतिशत बढ़कर 22,848.35 के ऊपर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (23 मार्च 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह भारी गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,836.57 अंक गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ था और निफ्टी 601.85 अंक गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ था।

Created On :   24 March 2026 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story