Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 706 अंकों की तेजी, निफ्टी 23130 के पार खुला

सेंसेक्स में 706 अंकों की तेजी, निफ्टी 23130 के पार खुला
आज सेंसेक्स 706.74 अंक बढ़कर 74,775.19 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 226.15 अंक बढ़कर 23,138.55 के ऊपर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (25 मार्च 2026, बुधवार) मजबूती के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 706.74 अंक यानि कि 0.95 प्रतिशत बढ़कर 74,775.19 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 226.15 अंक यानि कि 0.99 प्रतिशत बढ़कर 23,138.55 के ऊपर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1795 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 467 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम, एसबीआई, टाइटन कंपनी और टीएमपीवी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड कॉर्प और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेक्स 340.40 अंक यानि कि 0.46 परसेंट बढ़कर 74,408.85 पर और निफ्टी 148.25 अंक यानि कि 0.65 प्रतिशत बढ़कर 23,060.65 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बुधवार की सुबह रुपया इसमें बीते बंद के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 93.95 पर खुला। जबकि, एक​ दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 93.63 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 93.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (24 मार्च 2026, मंगलवार) भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 1,062.38 अंक यानि कि 1.46 प्रतिशत बढ़कर 73,758.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 335.70 अंक यानि कि 1.49 प्रतिशत बढ़कर 22,848.35 के ऊपर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1372.06 अंक यानि कि 1.89 प्रतिशत बढ़कर 74,068.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 399.75 अंक यानि कि 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 के ऊपर बंद हुआ था।

Created On :   25 March 2026 10:17 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story