इलेक्ट्रिक स्कूटर: Vida VX2 Knight Edition भारत में हुआ लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 1.16 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motorcorp) की इलेक्ट्रिक डिवीजन विडा (Vida) ने भारत में विडा वीएक्स2 नाइट एडिशन (Vida VX2 Knight Edition) को लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम, Kolkata Knight Riders (KKR) फ्रैंचाइजी और उसके सिग्नेचर कलर पैलेट से प्रेरित है। यह Vida के VX2 Plus वेरिएंट पर आधारित है। इस लिमिटेड स्पेशल एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ, Vida ने KKR-थीम वाला एक हेलमेट भी पेश किया है, जो मैचिंग रंगों में तैयार किया गया है। यह स्पेशल एडिशन सीमित संख्या में उपलब्ध है और चुनिंदा Vida डीलरशिप पर ही मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
Vida VX2 KKR Edition की कीमत और उपलब्धता
भारतीय बाजार में Vida VX2 KKR Edition की कीमत 1.16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट से 21,000 रुपए ज्यादा है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 94,800 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ग्राहक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर PM E-Drive (Electric Drive Revolution in Innovative Vehicle Enhancement) योजना के तहत सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
Vida VX2 KKR Edition में क्या खास?
इस स्कूटर के केकेआर एडिशन को नाइट पर्पल और गोल्डन रंग के साथ पेश किया गया है। जिसके साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का लोगो और लिमिटेड एडिशन की बैजिंग दी गई है। साथ ही, इसके बॉडी पैनल पर हाफटोन-स्टाइल का गोल्डन ग्रेडिएंट और माइक्रो-डॉट्स वाली बारीक कारीगरी भी देखने को मिलती है। इसके अलावा, VX2 KKR Limited Edition में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Vida VX2 KKR Edition की खूबियां
Vida VX2 Plus में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इसमें 4.3-इंच स्क्रीन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, राइड डेटा, OTA अपडेट्स, 33.2 लीटर बूट स्पेस, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
Vida VX2 KKR Edition: बैटरी और रेंज
Vida VX2 KKR Edition में दो रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिनकी कुल क्षमता 3.4kWh है। दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 142 km की IDC रेंज देती है। यह 4 घंटे 13 मिनट में 80 प्रतिशत तक और 5 घंटे 39 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) से चलता है, जो 8.04 bhp की पावर देता है। यह 80 kmph की टॉप स्पीड तक पहुँच सकता है और 3.1 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है।
Created On :   26 March 2026 6:30 PM IST















