Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में जारी हलचल के बीच पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट

कच्चे तेल की कीमतों में जारी हलचल के बीच पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट
आज (27 मार्च 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 103.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार हलचल देखने को मिल रही है और फिलहाल यह 103 डॉलर के पार जा पहुंची है। इसी बीच सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (27 मार्च 2026, शुक्रवार) पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव बना रहता है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 95.57 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 88.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 05 पैसे बढ़कर 94.90 रुपए और डीजल 03 पैसे महंगा होकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 05-05 पैसे घटकर क्रमश: 101.11 रुपए और 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में भी पेट्रोल 15 पैसे कम होकर 94.69 रुपए और डीजल 17 पैसे घटकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में बीते दिन के मुकाबले मामूली तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (27 मार्च 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 103.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 98.72 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   27 March 2026 12:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story