Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 99 डॉलर के करीब, चेक करें आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल- डीजल का भाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) हर सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Prices) जारी करती हैं। ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। फिलहाल, क्रूड ऑयल के भाव में उछाल देखा गया है और यह 99 डॉलर के आपसास बना हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं।
आज (26 मार्च 2026, बुधवार) ईंधन के रेट में किसी प्रकार का कोई संसोधन नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं पेट्रोल- डीजल के ताजा दाम...
यह भी पढ़े -प्रीमियम पेट्रोल की बढ़ी कीमत, जानें रेगुलर पेट्रोल से कितना अलग होता है प्रीमियम पेट्रोल?
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज नोएडा में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.16 रुपए और डीजल 30 पैसे बढ़कर 88.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 101.19 रुपए और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 92.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 47 पैसे बढ़कर 104.85 रुपए और डीजल 43 पैसे महंगा होकर 90.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 04 और डीजल 05 पैसे बढ़कर क्रमश: 94.73 रुपए और 87.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 08 पैसे और डीजल 07 पैसे कम घटकर क्रमश: 95.57 रुपए और 88.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -2.09 रुपए के साथ पेट्रोल की बढ़ी कीमत, इंडस्ट्रियल डीजल के लिए भी प्रति लीटर देने होंगे 109.59 रुपए, IOC ने दी जानकारी
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की तो इसकी कीमत में बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (26 मार्च 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 98.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 96.40 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   26 March 2026 10:33 AM IST













