Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में भारी उठापटक, गोल्ड के रेट 5000 रुपए तक चढ़े, सिल्वर के दाम भी बढ़े

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में भारी उठापटक देखने को मिली है। आज (25 मार्च 2026, बुधवार) दोनों ही धातुओं के भाव में जबरदस्त तेजी आई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 5,410 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में करीब 12,180 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,779 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,629 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,679 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,629 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,779 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,629 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,779 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,44,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,32,679 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 12,180 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,36,920 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   25 March 2026 12:45 PM IST












