संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा 'तुलसी विवाह', इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा तुलसी विवाह, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी।

मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में संजना पांडे के साथ अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "भोजपुरी फिल्म 'तुलसी विवाह' का ट्रेलर 28 मार्च सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है।"

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येन्द्र सिंह ने किया है और संगीत ओम झा ने तैयार किया है, जबकि इसके निर्माता संदीप सिंह हैं व मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म भोजपुरी पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इसमें पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और संस्कारों को खूबसूरती से दिखाया गया है। हालांकि, फिल्म को लेकर खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। शनिवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया जाएगा, जिसे देखने के लिए भोजपुरी फिल्म प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में संजना पांडे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया है।

समर सिंह के साथ फिल्म 'लाल चुनरिया वाली' से करियर शुरू करने वाली संजना ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में 'हर घर की कहानी', 'मईया अइली मोरे अंगना' और 'मैया अइली मोरे अंगना' ने टेलीविजन पर रिकॉर्ड सफलता हासिल की है।

अभिनेत्री ज्यादातर फिल्में पारिवारिक ड्रामा पर आधारित होती हैं। इसी के साथ संजना जल्द ही अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में नजर आएंगी। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसमें रानी और संजना के अलावा प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story