Beed News: ट्रक और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत - कार में लगी आग, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

ट्रक और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत - कार में लगी आग, मां-बेटे की दर्दनाक मौत
  • शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ
  • तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद कार में आग लग गई

Beed News. आष्टी तहसील के अहिल्यानगर–बीड महामार्ग पर कापसी फाटा इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, श्रीहरी पुरी महाराज की पत्नी पुष्पा श्रीहरी पुरी उम्र 42 साल और उनका बेटा ऋषिकेश श्रीहरी पुरी उम्र 25 साल कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार तुरंत आग की चपेट में आ गई।

आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर मौजूद लोग उस पर काबू नहीं पा सके, जिससे कार में फंसे दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और माहौल शोकाकुल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद दोनों के शव कार से बाहर निकालकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Created On :   27 March 2026 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story