अपकमिंग फिल्म: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' पर सबसे बड़ा अपडेट आया सामने! इस खास दिन पर 'भगवान राम’ की मिलेगी पहली झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म रामायण को लेतक चर्चा में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक आने के बाद से फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नामित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस दो पार्ट वाली महागाथा के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और निर्माता नामित मल्होत्रा ने राम नवमी के शुभ मौके पर अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 'रामायण' के इस सफर के पीछे की कहानी बताई है साथ ही फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया है।
यह भी पढ़े -रामचरण के जन्मदिन पर चिरंजीवी ने लुटाया प्यार, बोले-संस्कार और अनुशासन ही तुम्हारी असली पहचान
नामित मल्होत्रा ने दिया बड़ा अपडेट
पोस्ट को शेयर करते हुए नामित मल्होत्रा ने लिखा, "शुभ राम नवमी, यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और हमने जो भी कदम उठाया है, वह गहरी ज़िम्मेदारी, भक्ति और लगन से प्रेरित रहा है, ताकि हम अपनी रामायण को उसके सबसे सच्चे रूप और भव्यता के साथ, पूरी ईमानदारी से जीवंत कर सकें।" हम अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल को, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए एक्साइटेड, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ शेयर करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद, नमित मल्होत्रा।
यह भी पढ़े -आईएफएफडी 2026 नंदमुरी बालकृष्ण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, ‘भगवंत केसरी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
'रामायण' स्टार कास्ट
बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी जबकि रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे। वहीं सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। रामायण एक ऐसी फिल्म बनती जा रही है जो पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल स्पेक्टेकल साबित हो सकती है बता दें कि 'रामायण' का पहला पार्ट इस दिवाली को रिलीज किया जाएगा जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा।
Created On :   27 March 2026 10:57 AM IST












