फिल्म कलेक्शन: वीकएंड से पहले ही किया 700 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन तोड़ा ‘दंगल’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड

वीकएंड से पहले ही किया 700 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन तोड़ा ‘दंगल’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है। और फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरी है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत चुका है। और फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरी है। रिलीज के पहले दिन से फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी बटोर रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज देश और दुनियाभर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जरूर घटा है लेकिन इसने 700 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कर लिए हैं। फिल्म ने नौवें दिन ‘दंगल’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया है।

700 करोड़ क्लब में ली एंट्री

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के नौवें दिन 41.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 715.72 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फिल्म का कलेक्शन वीकएंड पर बढ़ेगा और यह अपनी कमाई में इजाफा करेगी। क्योंकि पहले वीकएंड में इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी छप्परफाड़ कलेक्शन किया है। इसने अब तक 1,081.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ने हालिया रिलीज फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है।

‘दंगल’ और ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

फिल्म ‘पठान’ ने भारतीय बाॅक्स ऑफिस पर 654.28 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। वहीं ‘दंगल’ ने 538.03 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। इस तरह देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के लाइफस्टाइल कलेक्शन को पार कर लिया है।

Created On :   28 March 2026 11:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story