सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चाप्टर 1' की टीम से हुई अनबन? इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस रुक्मिणी समेत इन लोगों को किया अनफॉलो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'कांतारा चाप्टर 1' बीते साल सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के पहले पार्ट 'कांतारा' से ही ऋषभ शेट्टी ने लोगों को एक अलग ही एक्सपीरियंस दिया था ना केवल साउथ के फैंस को बल्कि हिंदी ऑडियंस को भी उन्होंने हैरान कर दिया था। कंतारा ने भी सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। लेकिन फिलहाल ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म की टीम के साथ ऋषभ की कुछ अनबन चल रही है।
ऋषभ शेट्टी ने किया टीम के इन लोगों को अनफॉलो
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' की टीम के साथ कुछ खटपट चल रही है। जिसके चलते एक्टर ने इंस्टाग्राम से फिल्म से दो खास लोगों को अनफॉलो कर दिया है। ये दो लोग है फिल्म की लीड एक्ट्रेल रुक्मिणी वसंथ और दूसरे हैं राज बी शेट्टी। इन दोनों के अलावा ऋषभ ने इस फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी होम्बले फिल्म्स को भी अनफॉलो कर दिया है।
यह भी पढ़े -'इन्फ्लुएंसर्स बनाम एक्टर्स' विवाद पर प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बात को गलत समझा गया
किस कारण किया अनफॉलो?
हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ऋषभ ने ऐसा क्यों किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं इनके बीच कुछ अनबन चल रही है, जिसके चलते एक्टर ने ये फैसला किया है। ऋषभ शेट्टी, रक्षित शेट्टी और राज बी शेट्टी को 'शेट्टी ट्रायो' के नाम से पहचाना जाता है। इन तीनों की दोस्ती किसी से नहीं छिपी है ये तीनों हर जगह साथ नजर आते थे और एक दूसरे की तारीफ भी किया करते थे। ऐसे में ऋषभ का राज को अनफॉलो करना लोगों को कुछ हजम नहीं हो रहा है।
Created On :   28 March 2026 4:59 PM IST












