'इन्फ्लुएंसर्स बनाम एक्टर्स' विवाद पर प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बात को गलत समझा गया

इन्फ्लुएंसर्स बनाम एक्टर्स विवाद पर प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी बात को गलत समझा गया
अभिनेता प्रिंस नरुला इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता ने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में इन्फ्लुएंसर्स बनाम एक्टर्स वाली बहस पर सफाई देते हुए कहा कि लोगों ने उनकी बात को गलत तरीके से समझ लिया।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता प्रिंस नरुला इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता ने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में इन्फ्लुएंसर्स बनाम एक्टर्स वाली बहस पर सफाई देते हुए कहा कि लोगों ने उनकी बात को गलत तरीके से समझ लिया।

दरअसल, शो में प्रिंस और करण पटेल ने यूट्यूबर्स को 'इंडस्ट्री के लिए खतरा' बताया था। उन्होंने कहा था कि इन्फ्लुएंसर्स ने अभिनय की वैल्यू गिरा दी है और वे सिर्फ 12 सेकंड की रील बना सकते हैं। अपने इस बयान पर सफाई देते हुए प्रिंस ने कहा, "असल में मैं बस यह कहना चाह रहा था कि इन्फ्लुएंसर्स कई तरह के होते हैं। कुछ लोग सच में दूसरों को प्रेरित करते हैं और अच्छा काम करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे कंटेंट बनाते हैं जिसमें कोई खास दम नहीं होता और वे कलाकारों की जगह लेते जा रहे हैं। मेरी चिता बस यह थी कि ऐसे में टैलेंटेड एक्टर्स को मौका नहीं मिल पा रहा है क्योंकि उनके फॉलोअर्स कम होते हैं। वहीं कुछ लोग सिर्फ सतही कंटेंट से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं।"

आईएएनएस ने प्रिंस से सवाल किया, "पीछे मुड़कर देखने पर क्या कोई फैसला है जिसका आपको अफसोस हो?" प्रिंस बोले, "ऐसा कोई खास नहीं है, लेकिन अगर मुझे एक चीज बदलने का मौका मिले तो मैं रजत को और पहले ही शो से बाहर कर देता।"

शो में कुछ कंटेस्टेंट को ज्यादा तवज्जो देने पर कहा, "मुझे लगता है कि कुछ कंटेस्टेंट्स को इसलिए ज्यादा पावर दी गई क्योंकि वे अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहे थे। शो को जरूरत थी कि वे थोड़ा बेहतर खेलें। हमारे मामले में हमारा गेम पहले से ही काफी मजबूत था। अगर हमें और ज्यादा पावर दी जाती तो गेम एकतरफा हो जाता।"

प्रिंस ने आगे फैजू की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फैजू बहुत अच्छा इंसान है। अगर वह उनके ग्रुप में होता, तो वे उन्हें ज्यादा सपोर्ट करते।

प्रिंस नरूला ने आगे कहा कि जब उनके बच्चे बढ़े हो जाएंगे, तो वे अपने बच्चों को अपना सारा काम दिखाएंगे कि उनके पापा ने क्या किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 4:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story