पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बनी अंतर-मंत्रालयी समिति आरपी सिंह

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बनी अंतर-मंत्रालयी समिति  आरपी सिंह
पश्चिम एशिया के हालात और देश की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया गया है, जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय शामिल हैं।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया के हालात और देश की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया गया है, जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय शामिल हैं।

यह सभी मंत्रालय मिलकर स्थिति पर नजर रखेंगे और किसी भी संभावित संकट का सामना करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

आरपी सिंह ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भविष्य में हालात किस दिशा में जाएंगे, इसके लिए पूरे देश को एकजुट और तैयार रहना होगा। इस समय 'टीम इंडिया' की भावना से काम करना बेहद जरूरी है।

इस बीच, उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राजनीति से ब्रेक लेने के फैसले पर भी टिप्पणी की। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उम्मीद है कि इस ब्रेक के बाद वह और समझदारी के साथ राजनीति में लौटेंगे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।

दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एक उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है, जिसकी अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस समिति में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं।

इस समिति का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया संकट पर लगातार नजर रखना, देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना और तेल-गैस की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखना है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई बाधित होने की आशंका को देखते हुए यह समिति हर पहलू पर नजर रख रही है।

सरकार के मुताबिक, देश के पास फिलहाल 60 दिनों से अधिक का ईंधन भंडार सुरक्षित है। समिति कूटनीतिक, समुद्री और आर्थिक स्तर पर भी रणनीति तैयार कर रही है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 4:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story