OTT Release: फिल्म 'ओ रोमियो' से लेकर 'मर्दानी 3' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज हुई ये नई फिल्में और सीरीज

फिल्म ओ रोमियो से लेकर मर्दानी 3 तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज हुई ये नई फिल्में और सीरीज
ओटीटी के व्यूअर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है। जी5, अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जिओहॉटस्टार जैसे कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ओटीटी के व्यूअर्स के लिए ये हफ्ता बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है। जी5, अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जिओहॉटस्टार जैसे कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। थ्रिल से लेकर एक्शन, ड्रामा, रोमांस जॉनर वाली कई फिल्में और वेब सिरीज देखने को मिलेंगी। इस बार बीटीएस डॉक्यूमेंट्री 'बीटीएस द रिटर्न' से लेकर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' और फिल्म 'ओ रोमियो' तक काफी नया कंटेंट देखने को मिलेगा।

ओ रोमियो

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1990 के दशक के मुंबई पर बेस्ट है, जहां अफशा (तृप्ति डिमरी) अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर हुसैन उस्तारा (शाहिद कपूर) को डॉन जलाल को मारने के लिए हायर करती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 मार्च शुक्रवार से रेंट पर देखी जा सकती है अप्रैल के फर्स्ट वीक में ये फ्री में अवेलेबल हो जाएगी।

मर्दानी 3

मर्दानी 3 (2026) यश राज फिल्म्स की एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अभिराज मीनावाला ने किया है, इसमें रानी मुखर्जी ने एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है। अब ये ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 मार्च 2026 से स्ट्रीम हो रही है।

काट्टान

काट्टान एक तमिल एक्शन-ड्रामा थ्रिलर सीरीज है। यह कहानी एक ऐसे शख्स (विजय सेतुपति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पहचान और इरादे लोकल लोगों की नजर में लीजेंड, राक्षस और सेवियर के बीच की लाइन को धुंधला कर देते हैं। ये हैरान कर देने वाली सीरीज जियो हॉटस्टार पर शुक्रवार, 27 मार्च से स्ट्रीम हो गई है।

'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन'

'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' 2026 की एक सुपरनैचुरल हॉरर मिनीसीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज शुक्रवार, 27 मार्च को रिलीज हो गई है। इसे हेली ज़ेड बोस्टन ने बनाया है और डफर ब्रदर्स ने इसे एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है।

फाती ने?

फैसल हाशमी के डायरेक्शन में बनी फाती ने एक गुजराती हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो 31 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा का ब्लेंड है, जिसमें दो गुजराती पुलिस अधिकारियों की कहानी एक भूतिया हवेली में होने वाले संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे शुक्रवार, 27 मार्च से शेमारूमी पर देख सकते हैं।


Created On :   27 March 2026 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story