जब शाहरुख खान ने पहले ही कर दी रणवीर सिंह के बड़े स्टार बनने की भविष्यवाणी

जब शाहरुख खान ने पहले ही कर दी रणवीर सिंह के बड़े स्टार बनने की भविष्यवाणी
यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 और 2026 रणवीर सिंह के नाम रहा। अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 और 2026 रणवीर सिंह के नाम रहा। अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया।

किसी ने नहीं सोचा था कि साल 2010 में यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाला बिट्टू शर्मा धुरंधर बनकर सिनेमा पर छाने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने अभिनेता के अभिनय की परख पहली ही फिल्म में कर दी थी और उसी वक्त कह दिया था कि 'ये आ गया है, अब हमारा क्या होगा'?

रणवीर सिंह का करियर महज़ एक अभिनेता की शुरुआत नहीं थी, बल्कि पर्दे पर एक ऐसी ऊर्जा का विस्फोट था जिसे हिंदी सिनेमा ने दशकों से महसूस नहीं किया। अभिनेता के एनर्जी लेवल की हमेशा तारीफ होती है, और उन्होंने समय-समय पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया, चाहे वह 'लुटेरा' में खामोशी से दर्शकों का दिल जीतना हो, या फिर 'राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' से फैंस का दिल धड़काना हो। अभिनेता ने हर किरदार से सिनेमा में अपने कदमों को मजबूती से जमाया है।

रणवीर की इसी प्रतिभा को शाहरुख खान ने उनकी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में ही पहचान लिया था। अभिनेता को पहली फिल्म में फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। स्टेज पर रणवीर किसी बच्चे की तरह अवॉर्ड लेते वक्त रोए थे और फिल्ममेकर यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा का दिल से धन्यवाद दिया था। अभिनेता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी कि अवॉर्ड उन्हें शाहरुख खान के हाथों से मिला था। शाहरुख खान ने भरी स्टेज पर कहा था कि "तू क्यों हो रहा है? अब रोने का समय तो हमारा है क्योंकि हिंदी सिनेमा में तू जो आ गया है, अब पता नहीं, हमारा क्या होगा।"

शाहरुख ने रणवीर को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत और उभरता सितारा कहा था, हालांकि उस वक्त अभिनेता स्टेज पर सिसकते हुए थोड़ा सा हंसने की कोशिश कर रहे थे। रणवीर का करियर "ऐंवई ऐंवई लूट गया" से शुरू होकर अब 'धुरंधर-2' के 'आरी-आरी' तक सफल मुकाम पर पहुंच गया है, जिसका इंतजार हर अभिनेता अपने फिल्मी करियर में करता है और बहुत कम लोग ही इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 3:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story