'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील

आचारी बा में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील
मथुरा की सांसद बनने के बाद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी फिल्मों के बारे में कम ही बात करती हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसी फिल्म की तारीफ की है जिसे पिछले साल ओटीटी पर रिलीज किया गया था। उन्होंने एक्ट्रेस नीना गुप्ता की फिल्म 'आचारी बा' की जमकर तारीफ की है और सभी से अपील है कि ऐसी प्रेरित करने वाली फिल्मों को जरूर देखें।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। मथुरा की सांसद बनने के बाद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी फिल्मों के बारे में कम ही बात करती हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसी फिल्म की तारीफ की है जिसे पिछले साल ओटीटी पर रिलीज किया गया था। उन्होंने एक्ट्रेस नीना गुप्ता की फिल्म 'आचारी बा' की जमकर तारीफ की है और सभी से अपील है कि ऐसी प्रेरित करने वाली फिल्मों को जरूर देखें।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'आचारी बा' की तारीफ की। अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म की कहानी महिला के दृढ़ संकल्प और सशक्तीकरण का उदाहरण है और महिला के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "हाल ही में मैंने 'आचारी बा' देखी, जो एक महिला के दृढ़ संकल्प और सशक्तीकरण की दिल छू लेने वाली कहानी है। सरल और प्रभावशाली प्रस्तुति। मैं कलाकारों और टीम को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। नीना गुप्ता ने शानदार अभिनय किया है और उनके साथ उनका प्यारा गोल्डन रिट्रीवर साथी था। यह फिल्म अवश्य देखने लायक है।"

'आचारी बा' 14 मार्च 2025 को होली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी को रिलीज के वक्त भी बहुत सराहना मिली थी, क्योंकि फिल्म में नीना गुप्ता ने तेज-तर्रार मंजू देवी से सीधी-साधी आचारी बेन का किरदार निभाया, जो अपनी पहचान के लिए बेटे तक को छोड़ने का फैसला लेती है।

फिल्म की कहानी एक मध्यवर्गीय परिवार की है, जिसमें नीना देवी यानी आचारी बा गांव में आचार बनाकर खुद का गुजारा करती है और मुंबई में परिवार के साथ रह रहे बेटे को उनसे कोई लेना देना नहीं। एक दिन अचानक बेटा मां को लेने के लिए आ जाता है और उसे अपने साथ 10 दिन रहने का प्रस्ताव देता है। बाद में आचारी बा को पता चलता है कि उसे घर में कुत्ते की देखभाल के लिए लाया गया है। इसी उधेड़बुन में सोशल मीडिया के सहारे आचारी बा फेमस हो जाती है और कुकिंग कॉम्पीटिशन जीत जाती है। फिल्म में बहुत सारे भावनात्मक उतार-चढ़ाव है, जिनका अंदाजा फिल्म देखने के बाद ही लग सकता है।

फिल्म जियो प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है और फिल्म में नीना गुप्ता के बेटे का किरदार वत्सल सेठ ने निभाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story