एमएस धोनी पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ 5 मैच इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए हैं

एमएस धोनी पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ 5 मैच इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए हैं
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। इस मैच से पहले ही सीएसके को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी सीजन के पहले दो सप्ताह में टीम के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। इस मैच से पहले ही सीएसके को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी सीजन के पहले दो सप्ताह में टीम के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती 2 सप्ताह सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसकी आधिकारिक पुष्टि टीम प्रबंधन ने कर दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक न खेल पाने की आशंका है। जल्द ठीक हो जाओ, थाला।"

एमएस धोनी के करियर (अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल) पर इंजरी का प्रभाव न्यूनतम रहा है। आईपीएल के पिछले 18 सीजन में महज 5 ही ऐसे मैच हुए हैं जिसमें धोनी इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए हैं।

आईपीएल 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ दिल्ली, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में हुए मैच में इंजरी की वजह से धोनी नहीं खेल सके थे। बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब, पंजाब किंग्स के नाम से जानी जाती है।

इसके अलावा, आईपीएल 2019 में धोनी सनराइजर्स हैदराहबाद के खिलाफ हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई में हुए मैच का हिस्सा नहीं थे।

आईपीएल 2026 ऐसा पहला सीजन है जब धोनी सीएसके के लिए दो सप्ताह की लंबी अवधि के लिए चोट की वजह से उपलब्ध नहीं रहेंगे।

44 साल के धोनी आईपीएल इतिहास के न सिर्फ सफलतम कप्तान हैं बल्कि सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। धोनी ने 278 मैचों में 24 अर्धशतक लगाते हुए 5,439 रन बनाए हैं। इसके अलावा 158 कैच और 47 स्टंपिंग धोनी के नाम है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

--आईएएनएस

पीएके

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story