गर्मियों में वरदान से कम नहीं इलायची, गले की खराश से लेकर मुंह के छाले तक में दे राहत

गर्मियों में वरदान से कम नहीं इलायची, गले की खराश से लेकर मुंह के छाले तक में दे राहत
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और बढ़ते तापमान के साथ पेट, गले और मुंह की कई छोटी-बड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। गर्मियों में प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाकर सेहतमंद रहा जा सकता है। ऐसे में भारतीय रसोईघरों में उपलब्ध छोटी सी इलायची सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती है।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और बढ़ते तापमान के साथ पेट, गले और मुंह की कई छोटी-बड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। गर्मियों में प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाकर सेहतमंद रहा जा सकता है। ऐसे में भारतीय रसोईघरों में उपलब्ध छोटी सी इलायची सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती है।

आयुर्वेद में इलायची को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाती है, बल्कि गर्मी से होने वाली परेशानियों से भी राहत दिलाती है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, रोजाना इलायची का सेवन कई आम बीमारियों में आराम पहुंचाता है। गर्मियों में सबसे ज्यादा समस्या अपच, एसिडिटी और मुंह के छालों की होती है। खाना खाने के बाद एक इलायची मुंह में रखकर चबाने से पेट की हाइपर एसिडिटी कंट्रोल हो जाती है। खट्टी डकारें, सीने में जलन और भारीपन जैसी शिकायतें दूर होती हैं। गर्मी में गला अक्सर खराब हो जाता है। गले में खराश, खांसी या आवाज बैठ जाना आम हो जाता है। ऐसे में 1-2 इलायची धीरे-धीरे चबाकर उसका रस गले से नीचे जाने दें। कुछ ही देर में गले को आराम महसूस होगा।

मुंह के छालों की समस्या भी गर्मियों में बढ़ जाती है। इलायची को मिश्री के साथ मिलाकर चबाने से छालों में जलन और दर्द कम होता है व छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं। इलायची हिचकी रोकने में भी बहुत कारगर है। अगर हिचकी बार-बार आ रही हो तो एक इलायची चबाएं या इसका पाउडर पानी के साथ लें। हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी। इसके अलावा इलायची मुंह के संक्रमण और बैक्टीरिया को भी दूर करती है। रोज भोजन के बाद एक इलायची चबाने की आदत डालें तो मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी और दांत स्वस्थ रहेंगे। इलायची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और संक्रमण से बचाव करते हैं।

इलायची का सेवन कई आसान तरीकों से किया जा सकता है। इसे चाय में डालकर, दूध में उबालकर या सीधे चबाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में इलायची वाली चाय या दूध पीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को मजबूत रखने के साथ ही तनाव को भी दूर करता है।

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि गर्मी के मौसम में रोजाना 1-2 इलायची का सेवन जरूर करें। यह छोटी-सी आदत पेट, गला और मुंह की कई परेशानियों को जड़ से दूर रख सकती है, हालांकि गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story