घरेलू हिंसा के खिलाफ आम्रपाली दुबे ने उठाई आवाज, 'तोहरा खिलाफ बोलतानी' से बढ़ाया महिलाओं का हौंसला

घरेलू हिंसा के खिलाफ आम्रपाली दुबे ने उठाई आवाज, तोहरा खिलाफ बोलतानी से बढ़ाया महिलाओं का हौंसला
भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे ऐसे गाने लेकर आती हैं, जो दिल को छू जाते हैं, लेकिन अभिनेत्री के आज के लेटेस्ट गाने ने लोगों की रूह को छू लिया है।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे ऐसे गाने लेकर आती हैं, जो दिल को छू जाते हैं, लेकिन अभिनेत्री के आज के लेटेस्ट गाने ने लोगों की रूह को छू लिया है।

आम्रपाली का नया गाना 'तोहरा खिलाफ बोलतानी' रिलीज हो गया है, जिसमें वे घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं लेकिन चुप्पी ना साधकर अपने लिए स्टैंड लेती दिख रही हैं। यह गाना हर महिला को हिम्मत देने का काम करेगा।

आम्रपाली दुबे का नया गाना 'तोहरा खिलाफ बोलतानी' रिलीज हो गया है। गाने में आम्रपाली लव मैरिज करके अपने प्रेमी के साथ रह रही हैं, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही हालात बदलने लगते हैं। पति अत्याचार करता है, कभी गर्म प्रेस से जलाता है तो कभी मुंह पर पानी फेंक देता है। पहले अभिनेत्री प्यार की खातिर चुप रहती है, लेकिन घर में दूसरी महिला के आने के बाद वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है और कोर्ट में अपने पति के खिलाफ गवाही देती है। इसलिए गाने का टाइटल 'तोहरा खिलाफ बोलतानी' रखा गया है।

गाने का साफ संदेश है कि किसी भी रिश्ते में हिंसा की कोई जगह नहीं होती है। गाने को कल्पना पटवारी ने बहुत भावुक तरीके से गाया है, जिसे सुनकर किसी का भी मन पिघल जाएगा। वहीं गाने के बोल रमन बिहारी ने लिखे हैं। फैंस भी गाने के रिलीज के साथ तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक जिस गाने में कल्पना पटवारी की आवाज होती है, उस गाने का हिट होना तय है।

एक यूजर ने लिखा, "न पुलिस रिपोर्ट करता है, न अदालत, जब भी कल्पना पटवारी का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है।"

बता दें कि अभिनेत्री लगातार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर गाने रिलीज करती रहती हैं। कई बार वे खुद भी अपनी आवाज में गाती हैं। इससे पहले उनका 'चलेला लुंगी झार के ऐ सखी', 'सेनुरवा महान', 'बिटिया पराई होली' और 'छठ व्रत' रिलीज हुआ था। 'बिटिया पराई होली' गाना भी बेटी की स्थिति को दर्शाते हुए फिल्माया गया है, जिसमें शादी के बाद माता-पिता और बेटी दोनों के दर्द को मार्मिक तरीके से दिखाया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 10:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story