Anurag Dobhal Video: व्हील चेयर से अस्पताल पहुंचे यूट्यूबर अनुराग डोभाल, पहली बार बच्चे को लिया गोद, पिता बनने को लेकर यूजर ने दी सलाह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल अब ठीक हो रहे हैं। पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए आसान नहीं रहे। लेकिन 28 मार्च 2026 को, उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ आया है। अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने कल अपने बच्चे के पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रामनवमी के पावन और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें अपना सबसे कीमती तोहफा दिया है।' अब यूट्यूबर ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पहली बार अपने नवजात बेटे से मिल रहे हैं।
यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा का 'रैंडम मार्च' फोटो डंप, बेटी मालती और पति निक संग बिताए खास पलों की झलक
अनुराग डोभाल ने बच्चे को गोद में लिया
अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत भावुक तरीके से होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्हील चेयर के जरिए अपनी पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचते हैं। इस दौरान उनके दोस्त उनकी मदद करते हैं। अस्पताल पहुंच कर वह अपने बच्चे को गोद में लेते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए'। अनुराग ने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि हाल ही में उन्होंने कार चलाते हुए अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और वह जख्मी हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े -'धुरंधर 2' में राकेश बेदी की एक्टिंग के मुरीद हुए अशोक पंडित, 'स्टेडियम के बाहर छक्का' लगाने के लिए दी बधाई
यूजर्स ने किए कमेंट
अनुराग डोभाल के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है 'खुशी के दिन वापस आ गए।' दूसरे यूजर ने लिखा है 'बच्चे के आने से खुशी के दिन वापस आ गए।' एक और यूजर ने लिखा है 'भैया पापा बन गए।' एक यूजर ने डोभाल को सलाह दी है कि 'अब आप पिता की तरह बर्ताव करें।'
यह भी पढ़े -'धुरंधर 2' में राकेश बेदी की एक्टिंग के मुरीद हुए अशोक पंडित, 'स्टेडियम के बाहर छक्का' लगाने के लिए दी बधाई
Created On :   29 March 2026 12:08 PM IST












