Iran-US War: ईरान को पाकिस्तान से मिला अमेरिका का प्रस्ताव, तो तेहरान ने भड़कते हुए दिया जवाब, 'अमेरिका बात करने का अनुरोध...'

ईरान को पाकिस्तान से मिला अमेरिका का प्रस्ताव, तो तेहरान ने भड़कते हुए दिया जवाब, अमेरिका बात करने का अनुरोध...
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत की खबरों को सख्त तौर पर खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ दूसरे देशों के जरिए मैसेज आदान-प्रदान हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगातार जंग चल रही है। इसी बीच ईरान ने अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा है कि तेहरान को दिए गए प्रस्ताव में ज्यादातर उन्हीं चीजों का जिक्र हुआ है, जिसको स्वीकारा नहीं जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ मध्यस्थों की मदद से हमको संदेश मिले हैं, जिससे ये स्पष्ट होता है कि अमेरिका बातचीत करना चाहता है। अमेरिका बातचीत करने का अनुरोध भई कर रहा है और मध्यस्थ देश में पाकिस्तान शामिल है।

ईरान ने किया दावों को खारिज

इस्माइल बगाई ने दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि सिर्फ दूसरे देशों की मदद से मैसेज आदान-प्रदान हुए हैं। वहीं, ईरान की प्रतिक्रिया भी तब आई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान ने वॉशिंगटन के 15 सूत्र के प्रस्ताव के अधिकांश बिंदुओं को भी स्वीकार कर लिया है।

ट्रंप ने क्या किया दावा?

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए हुए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि ईरान की जंग को खत्म करने के लिए तय शर्तों पर काफी हद तक सहमति दिखा दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि प्रस्ताव दोनों पक्षों के बीच अप्रत्यक्ष तौर से पाकिस्तान के माध्यम से पहुंचाया गया था। ट्रंप का कहना है कि हमने ज्यादातर मुद्दों को सौंप दिया है, जैसे ही बातचीत आगे बढ़ेगी, संयुक्त राज्य अमेरिका कुछ अन्य मुद्दों पर भी बात रखेगा।

ट्रंप ने ईरान पर दी प्रतिक्रिया

ट्रंप ने ईरान पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम एशिया में लंबे समय से अस्थिरता पैदा करने वाली ताकत बता दिया है। साथ ही कहा है कि अमेरिका का सैन्य अभियान एपिक फ्यूरी की वजह से ईरान की स्थिति कमजोर होती जा रही है। ट्रंप ने आगे कहा कि 47 साल से ईरान को पश्चिम एशिया का दबंग माना जाता रहा, लेकिन अब वह दबंग नहीं रहा, अब वह भाग रहा है।

Created On :   30 March 2026 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story