US-Israel-Iran War: युद्ध के बीच इजराइल ने अमेरिका को दिया झटका! ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन से किया बैक ऑफ, मुश्किल में ट्रंप

युद्ध के बीच इजराइल ने अमेरिका को दिया झटका! ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन से किया बैक ऑफ, मुश्किल में ट्रंप
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल और अमेरिका के बीच दरार आ गई है? दरअसल, हाल ही में इजराइल ने अमेरिका को झटका दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल और अमेरिका के बीच दरार आ गई है? दरअसल, हाल ही में इजराइल ने अमेरिका को झटका दिया है। इजराइल ने ईरान में अमेरिका के साथ संयुक्त ग्राउंड ऑपरेशन से दूरी बना ली है। इजराइल ने पुष्टि कि है कि ग्राउंड ऑपरेशन के लिए उनकी सेना ईरान नहीं जाएगी।

इजराइल की मीडिया के अनुसार, यह फैसला देश की अपनी सीमाओं पर सुरक्षा को कायम रखने और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से लिया गया है।

इजराइल ने अमेरिका को दिया झटका

इजराइल ने कहा कि वह अपने हवाई और समुद्री अभियान को जारी रखेगा। हालांकि, ईरान में जमीनी कार्रवाई नहीं करेगा। इस फैसले से अमेरिका पर जमीन अभियान का पूरा प्रेशर हेंडल करना पड़ सकता है। ऐसे में इजराइल ने जमीनी सैन्य अभियान से किनारा करके अमेरिका के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

इजराइल के चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, अगर अमेरिकी ईरान के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करता है। तो उसे अकेले ही इस मिशन को पूरा करना पड़ सकता है। फिलहाल, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह अमेरिका का तकनीकी सहयोग और खुफिया जानकारी के जरिए मदद करता है या नहीं।

बता दें, इजराइल ने अमेरिका को ऐसे समय पर झटक दिया है जब अमेरिका के ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन करने की चर्चांए तेज हैं। इससे पहले ईरान में अमेरिकी सैन्य की मौजूदगी की अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो ट्रंप ईरान में मौजूद 400 किलोग्राम यूरिनियम को लेकर आने के निर्देश दे सकते हैं। फिलहाल, इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान से 400 किलोग्राम यूरेनियम छीनने की तैयारी में ट्रंप

दरअसल, जब से जंग शुरू होने से लेकर अब तब अमेरिका की नजर ईरान के परमाणु हथियार बनाने की जद्दोजहद पर है। अमेरिका को डर है कि ईरान की सरकार 400 किलोग्राम यूरिनियम का इस्तेमाल करके परमाणु हथियार बना सकती है। वहीं, ट्रंप पहले ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। इस संबंध में अमेरिका ईरान में खतरनाक मिलिट्री ऑपरेशन को शुरू करने का प्लान बना रहा है। इस प्लान के तहत ईरान से अमेरिकी सेना लगभग 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम को निकालेगी। दावा है कि इसे ईरान की परमाणु सुविधाओं में दबाकर रखा गया है।

फिलहाल, ट्रंप प्रशासन ने इस ऑपरेशन के शुरू होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका इस सैन्य ऑपरेशन को शुरू करता है तो उसे काफी जोखिम उठाने पड़ सकते है। ऐसे में ईरान में अमेरिकी सेना का यह ऑपरेशन काफी दिनों तक चल सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल को अमेरिका अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप अमेरिकी आर्मी को होने वाले रिस्क को लेकर विचार कर रहे हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

Created On :   30 March 2026 4:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story