US-Israel Iran War: पाकिस्तान के मध्यस्थता वाले दावे पर ईरान का बड़ा बयान, तेहरान ने इसे नकारते हुए दिया तगड़ा जवाब

पाकिस्तान के मध्यस्थता वाले दावे पर ईरान का बड़ा बयान, तेहरान ने इसे नकारते हुए दिया तगड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है। उसने पाकिस्तान के उस बयान को खारिज कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है। उसने पाकिस्तान के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें वह बार-बार कह रहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध को समाप्त करने के लिए वह मध्यस्थता करके अमेरिका और ईरान के बीच सुलह करने वाला है। ईरानी सरकार ने कहा कि उसके किसी भी राजनयिक ने पाकिस्तान के मध्यस्थता वाली पहल में भाग नहीं लिया है।

ईरानी वाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?

मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने एक बयान जारी किया है, जिसमें तेहरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका के साथ किसी भी मुद्दे पर सीधी बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने वॉशिंगटन पर मध्यस्थों के माध्यम से अनुचित मांग रखने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के डिप्लोमेटिक फोरम उनके अपने है। इसके साथ ही यह भी साफ किया कि ईरान की तरफ से किसी भी अधिकारी ने भाग नहीं लिया है। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब पाकिस्तान अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती जंग में संभावित मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका दुनिया के सामने पेश कर रहा है।

पाकिस्तान ने मध्यस्थता को लेकर क्या दावा किया?

पाकिस्तान ने इस मध्यस्थता को लेकर कहा था कि वह अपनी जमीन पर इस संबंध में वार्ता आयोजन करने वाला है। लेकिन इसको लेकर अमेरिका और ईरान दोनों देशों में से किसी एक ने भी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। अब ईरान की यह प्रतिक्रिया सामने आने से उसके दावे पर सवाल उठने लगे हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर तनाव कम करने के लिए मांगे और भी तेज हो गई है। वहीं, मिडिल ईस्ट में सैन्य कार्रवाइयां तेज होने के बीच कूटनीतिक में उथल-पुथल मचना भी शुरू हो गया है। अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। इसके जवाब में ईरान खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है।

Created On :   30 March 2026 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story