Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संघर्ष के बीच चीन के दो बड़े जहाजों ने रास्ता किया पार, ईरान से इजाजत मिलने के बाद भी ले लिया था यू-टर्न?

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भी संघर्ष जारी है। चीन के दो बड़े जहाजों ने इन मुश्किलों के बीच इसे पार कर लिया है। ये वहीं दो जहाज है, जिन्होंने पिछले हफ्ते शुक्रवार को होर्मुज पार करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें यू-टर्न लेना पड़ा। ये दोनों जहाज चीन की सरकारी कंपनी COSCO शिपिंग लाइंस के बताए गए हैं। जिन्होंने आज (30 मार्च) होर्मुज को क्रॉस कर लिया है।
यह भी पढ़े -स्ट्रेट ऑफ होर्मुज न खुलने से बौखलाए ट्रंप, ईरान को पवार प्लांट, तेल के कुंए, खार्ग द्वीप उड़ाने की दी खुली धमकी
इन दो जहाजों ने पार किया होर्मुज
मरीन ट्रैफिक के जहाज-ट्रैकिंग डेटा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि होर्मुज के बंद होने के बाद से यह पहली बार है, जब किसी बड़े कंटेनर कैरियर ने यह मार्ग क्रॉस किया है। रिपोर्ट में आगे बताया, "CSCL Indian Ocean ने 08:47 UTC पर होर्मुज पार किया, इसके बाद CSCL Arctic Ocean ने 09:14 UTC पर समुद्री रास्ता पार किया।" बताया जा रहा है कि इन दोनों जहाजों को चीनी कंपनी COSCO की MEX सेवा संचालित करती है। यह ओशन अलायंस नेटरवर्क का हिस्सा भी है, जो मध्य पूर्व को सुदूर पूर्व से जोड़ने का काम करता है। अब चीन के ये दोनों जहाज मलेशिया के पोर्ट क्लांग की तरफ बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़े -क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में शामिल थे एलन मस्क? न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के दावे पर आया विदेश मंत्रालय का जवाब
ईरान ने दिया था सुरक्षित रास्ता
जानकारी के मुताबिक, इन दो जहाजों ने शुक्रवार को होर्मुज पार करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे बीच में ही रोकनी पड़ी थी और यू-टर्न लेकर वापस पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि ईरान से इन्हें होर्मुज पार करने के लिए सुरक्षित मार्ग दे दिया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों जहाज वापस लौट गए थे। यह भी बताया जा रहा है कि क्रू सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं था।
Created On :   30 March 2026 10:19 PM IST












