PM Modi and Jeten talks: PM मोदी और नीदरलैंड के पीएम रॉब जेटेन की फोन पर हुई बातचीत, ग्रीन हाइड्रोजन, व्यापार, मिडिल ईस्ट संघर्ष समेत कई मुद्दों पर चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन की फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, व्यापार और रक्षा समेत अलग-अलग क्षेत्रों पर चर्चा की, ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा दोनों प्रधानमंत्रियों ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी अपने विचार साझा किए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को तुरंत बहाल करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़े -'आरसीबी डील का छोटा हिस्सा मिल जाए तो', नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने दिया अहम सुझाव
इस बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनकी नीदरलैंड के पीएम से बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और बेहतर करने के लिए तरीकों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर, वृहद जल परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन समेत अगल-अलग क्षेत्रों में भागीदारी में बढ़ावा देने पर संभावित प्रकार डाला है। उनका आगे कहना है कि मिडिल ईस्ट के हालात पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता तुरंत बहाल हो सके।
यह भी पढ़े -नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के पास हुआ धमाका, डच सरकार से इजरायल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
नीदरलैंड के पीएम ने क्या कहा?
वहीं, नीदरलैंड के पीएम ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि भारत के साथ हमारे संबंध पहले से ज्यादा मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस साल के शुरुआत में यूरोपीय संघ और भारत ने एक अहम व्यापार समझौता किया है। साथ ही नीदरलैंड और भार रक्षा, जल प्रबंधन, नवाचार और व्यापार समेत एक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा समय में दुनिया में जो कुछ भी घट रहा है, उसे ध्यान में रखते हुए अब हमे हमारे सहयोग भी मजबूत करने का समय आ गया है।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक
जेटेन का कहना है कि वो पीएम मोदी का जल्द ही नीदरलैंड में स्वागत करने के लिए उत्सुक है, ताकि इन मुद्दों पर आगे की बातचीत की जा सके।
Created On :   31 March 2026 12:30 AM IST












