Iran-Israel War: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा अटैक, दुबई बंदरगाह के पास तेल से भरे कुवैती टैंकर को बनाया निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के खार्ग द्वीप को निशाना बनाने की चेतावनी के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इसी के बीच ईरान ने दुबई बंदरगाह के पास एक बड़े तेल टैंकर पर हमला कर दिया। इस हमले से इलाके में डर और तनाव फैल गया है। बताया जा रहा है कि टैंकर में करीब 24 लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़े -होर्मुज स्ट्रेट से निकलने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी में ईरान, संसद की सुरक्षा समिति से मिली हरी झंडी , तिलमिलाया अमेरिका
दुबई के पास टैंकर पर हमला
जानकारी के मुताबिक, ईरान ने दुबई पोर्ट के पास एंकरेज इलाके में खड़े एक कुवैती तेल टैंकर को निशाना बनाया। इस टैंकर का नाम ‘अल-सलमी’ बताया गया है। हमले के बाद टैंकर में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि सभी 24 क्रू मेंबर्स को समय रहते बचा लिया गया। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने कहा कि बचाव और दमकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
यह भी पढ़े -ईरान ने तुर्की के तरफ दागी बैलेस्टिक मिसाइल, NATO के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने किया तबाह, अंकारा ने दावा करते हुए दी चेतावनी
खाड़ी में बढ़ते हमले और खतरा
आपको बता दें कि, ईरान पिछले कुछ समय से फारस की खाड़ी में जहाजों और तेल ठिकानों को निशाना बना रहा है। इससे पहले भी कई जहाजों पर हमले की खबरें सामने आई हैं। इन हमलों से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि समुद्र में तेल फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो पूरी दुनिया में तेल सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से खार्ग द्वीप पर हमले की चेतावनी के बाद ईरान काफी नाराज है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह खाड़ी देशों के तेल ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरानी सेना के अधिकारियों ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। अब इस पूरे मामले से युद्ध जैसे हालात बनने का खतरा बढ़ गया है।
Created On :   31 March 2026 10:17 AM IST













