US-Israel Iran War: 'अगर दुश्मन देश ने तेहरान की जमीन पर पैर रखा तो काटकर...' ईरानी खातम अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने दी खुली धमकी

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमले और जुबानी जंग में तेज होती जा रही है। इसी क्रम में ईरान की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के खातम अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने बताया कि ईरान की जमीन पर अगर कोई दुश्मन अपना पैर रखता है तो उसे काटकर अलग कर दिया जाएगा। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अब उसकी सेना ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़े -ईरान ने की IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के मरने की पुष्टि, इजराइल के ह हमले में हुई थी मौत
'सशस्त्र बल काट देंगे पैर'
ईरान की सशस्त्र सेनाओं के जॉइंट ऑपरेशन का खातम अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर है। ईरान की सरकार मीडिया 'प्रेस टीवी' ने अपनी रिपोर्ट में आईआरजीसी के खातम अल अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी के हवाले से मंगलवार को बताया कि देश पर अगर किसी ने भी 'आक्रमणकारी' की कार्रवाई करने की कोशिश की तो हमारे सशस्त्र बल उसके पैर काट कर अलग कर देंगे। उनका कहना है, "ईरान के सशस्त्र बल देश पर हमला करने वाले किसी भी आक्रमणकारी के पैर काट देंगे।"
यह भी पढ़े -ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर हमले की दी खुली धमकी, स्टूडेंट-प्रोफेसर से कैंपस खाली करने की अपील
एडवांस्ड हथियार और हत्याओं पर दी प्रतिक्रिया
मुख्यालय के प्रवक्ता का आगे कहना है कि ईरान के दुश्मन अमेरिका और इजरायल की स्ट्रेटेजिक गलती की वजह से उन्हें बेइज्जत किया है। इसके साथ ही वो बर्बादी के रास्ते पर आ गए हैं। उनका यह भी कहना है कि दुश्मन देश सोच रहे हैं कि वे प्रोपेगैंडा वॉरफेयर, एडवांस्ड मिलिट्री हथियार और एक्विपमेंट का प्रदर्शन दिखाकर रोकने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि हमे रोकने के लिए बच्चों, महिलाओं, पुरुषों, साइंटिस्ट्स की हत्या कर देंगे, लेकिन ऐसा कभी भी नहीं होने वाला है।
रिपोर्ट के अनुसार, "अमेरिका के जमीनी हमले की स्थिति में रूसी-चेचन टुकड़ियां ईरान में तैनात होने के लिए तैयार हैं।"
Created On :   31 March 2026 4:52 PM IST












