ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ईरान युद्ध में पैसा कमाने और मनाने की कर रहे थे प्लानिंग,पेंटागन ने खारिज किए दावे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान युद्ध में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पैसा कमाने की प्लानिंग कर रहे है। कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान पर हमले से पहले पीट हेगसेथ का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रोकर ने रक्षा केंद्रित फंड में निवेश करने की कोशिश की।
ऐसी रिपोर्टों के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री पर आरोप लगे है कि उनको ईरान हमले की जानकारी थी और इसी जानकारी के आधार पर पीट हेगसेथ ने इनवेस्टमेंट के जरिए रकम बनाने की कोशिश की। हालांकि पेंटागन ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है।
पब्लिक अफेयर्स के लिए सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर के असिस्टेंट, चीफ पेंटागन स्पोक्सपर्सन और SECWAR के सीनियर एडवाइजर सीन पार्नेल ने ट्वीट किया, "यह आरोप पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है। सेक्रेटरी हेगसेथ और न ही उनके किसी रिप्रेजेंटेटिव ने ऐसे किसी इन्वेस्टमेंट के बारे में ब्लैकरॉक से संपर्क किया।
यह भी पढ़े -ट्रंप ने बढ़ते हुए युद्ध के बीच अपने ही मंत्री को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 'सैन्य कार्रवाई के पक्ष में सबसे पहले...'
आपको बता दें ब्लैकरॉक का 3.2 अरब डॉलर का इक्विटी फंड उन कंपनियों पर फोकस करता है, जो सरकारी रक्षा खर्च से मिलने वाले फायदे पर ध्यान केंद्रित करता है। भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की स्थिति में इन कंपनियों का फायदा और बढ़ जाता है। इन कंपनियों में आरटीएक्स, लॉकहीड मार्टिन और नॉर्थरॉप ग्रुमन जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ अच्छे संबंध रहते हैं। हालांकि प्रस्तावित निवेश फाइनल नहीं हो सका। हालांकि अभी ये भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीट हेगसेथ के ब्रोकर ने किसी अन्य रक्षा संबंधित फंड में इनवेस्टमेंट किया या नहीं।
फाइनेंशियल टाइम्स ने रॉयटर्स के हवाले से बताया कि US डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ के एक ब्रोकर ने ईरान पर US-इजरायल हमले से पहले के हफ्तों में बड़ी डिफेंस कंपनियों में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की कोशिश की थी।
पेंटागन के प्रवक्ता सीन पारनेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री पर जो आरोप लगे हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। न तो पीट हेगसेथ और न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने ब्लैकरॉक कंपनी को ऐसे किसी भी निवेश के लिए संपर्क नहीं किया। ये नागरिकों को बरगलाने और गुमराह करने की कोशिश है।
भारतीय मीडिया चैनलों ने फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से रायटर्स से मिली जानकारी से बताया है कि एक ब्रोकर, जो मॉर्गन स्टेनली के साथ काम करता है, उसने फरवरी में दिग्गज निवेशक कंपनी ब्लैकरॉक से संपर्क साधा था। ब्रोकर ने ब्लैकरॉक को रक्षा औद्योगिक सक्रिय ईटीएफ में इनवेस्टमेंट के लिए मनाने की कोशिश की थी। यही ब्रोकर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का भी प्रतिनिधित्व करता है। और उसने ब्लैकरॉक कंपनी को निवेश का प्रपोजल दिया।
Created On :   31 March 2026 9:53 AM IST













