US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट की जंग में ट्रंप को लगा तीसरा बड़ा झटका, अब यूरोप के इस देश ने भी विमानों को उतराने की नहीं दी इजाजत!

मिडिल ईस्ट की जंग में ट्रंप को लगा तीसरा बड़ा झटका, अब यूरोप के इस देश ने भी विमानों को उतराने की नहीं दी इजाजत!
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जिस तरह से जंग आगे बढ़ रही है, उसी प्रकार से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटके लगते हुए नजर आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, रोम। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जिस तरह से जंग आगे बढ़ रही है, उसी प्रकार से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटके लगते हुए नजर आ रहे हैं। अब अमेरिका को इस युद्ध में तीसरा झटका लगा गया है। हाल ही में वॉशिंगटन के यूरोपीय सहयोगी देश स्पेन और स्विट्जरलैंड ने ईरान में हमले करने के लिए उसके विमानों को इजाजत देने से इनकार कर दिया था और अब इटली ने भी ऐसा किया है। इटली ने अमेरिकी सैन्य विमानों को सिसिली स्थित सिगोनेला एयरबेस पर नहीं उतरने दिया है।

इस बेस पर नहीं उतरने की दी इजाजत

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी युद्ध विमान सिगोनेला एयर बेस पर उतरने के बाद वह युद्ध क्षेत्र मिडिल ईस्ट की तरफ जाने वाले थे। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इटली की जॉर्जिया मेलोनी सरकार ने अमेरिका के विमानों को अपने बेस पर उतरने के लिए इजाजत नहीं दी है।

इटली के समाचार पत्र 'Corriere della ​Sera' ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि अमेरिका के कुछ बॉम्बर्स सिसिली के पूर्वी हिस्से में स्थित बेस पर लैंड करने वाले थे, लेकिन इजाजत नहीं मिलने की वजह से उन्हें मध्य पूर्व की तरफ लौटना पड़ा था। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की गई कि ये अमेरिकी बॉम्बर्स इस बेस पर कब उतरने वाले थे। इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया कि इस समूह में कितने प्लेन शामिल थे और लैंड नहीं होने को लेकर कब उन्हें इनकार किया गया है।

इटली ने औपचारिक अनुरोध का किया जिक्र

रिपोर्ट में आगे यह बताया गया है कि इटली के बेस पर अमेरिका के विमानों को उतारने के लिए वॉशिंगटन ने कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया था। इटली ने अपने बयान में बताया कि अमेरिका ने उसके सैन्य नेतृत्व से बातचीत नहीं की, लेकिन उनके देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के उपयोग के लिए संधियों के तहत यह जरूरी होता है।

Created On :   31 March 2026 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story