जानबूझकर गलत जानकारी और जासूसी: रूस ने जासूसी के आरोप में ब्रिटिश राजनयिक को देश से किया निष्कासित, दो वीक में मॉस्को छोड़ने का दिया आदेश

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस ने एक ब्रिटिश राजनयिक को जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित किया ,साथ ही उसे दो सप्ताह के भीतर मॉस्को को छोड़ने के आदेश जारी किए। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने जासूसी के आरोपों की जानकारी दी। आपको बता दें एफएसबी सोवियत काल की केजीबी की प्रमुख उत्तराधिकारी संस्था है । एफएसबी ने जानसे वैन रेंसबर्ग की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े -भीषण ऊर्जा संकट से जूझ रहे क्यूबा को मिली राहत, रूस ने भेजा 1 लाख मीट्रिक टन तेल, अमेरिका ने लगा रखे हैं प्रतिबंध
रूसी विदेश मंत्रालय ने एफएसबी की जांच में मिली जानकारी के हवाले से कहा है कि ब्रिटिश दूतावास के द्वितीय सचिव ने अपने वीजा एप्लीकेशन में जानबूझकर गलत जानकारी दी थी, जो रूसी कानून का सीधा उल्लंघन violation है। इसके अतिरिक्त , एजेंसी ने रेंसबर्ग के खुफिया और विघटनकारी गतिविधियों में शामिल होने के संकेत भी पाए, जो रूस की सुरक्षा के लिए खतरा थे। जनवरी में भी मॉस्को ने ब्रिटिश दूतावास के एक द्वितीय सचिव को जासूसी गतिविधियों का पता चलने के बाद देश से बाहर कर दिया था।
यह भी पढ़े -भीषण ऊर्जा संकट से जूझ रहे क्यूबा को मिली राहत, रूस ने भेजा 1 लाख मीट्रिक टन तेल, अमेरिका ने लगा रखे हैं प्रतिबंध
मंत्रालय ने कहा, एफएसपी ने अपनी खुफिया विरोधी गतिविधियों के दौरान पाया कि मॉस्को में ब्रिटिश दूतावास के नाम पर ब्रिटेन की खुफिया मौजूदगी और जानकारी को छिपाया जा रहा है। रूसी कानूनों के उल्लंघन और 1961 के वियना सम्मेलन (कन्वेंशन) के अनुच्छेद 9 के मुताबिक इस व्यक्ति की मान्यता कैंसिल किए जाने की जानकारी ब्रिटिश पक्ष को दे दी गई।
इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन की कार्यवाहक उच्चायुक्त डैने डोलाकिया को बीते दिन सोमवार को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। ब्रिटिश दूतावास के एक कर्मचारी ने देश में प्रवेश पाने के लिए अपने बारे में जानबूझकर गलत जानकारी दी थी।इस खुलासे के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया।
Created On :   31 March 2026 9:05 AM IST












