Middle East Conflict: 'ट्रंप साहब इतनी बेवकूफी करें, ये जानते...' CM उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग पर दी प्रक्रिया

ट्रंप साहब इतनी बेवकूफी करें, ये जानते... CM उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग पर दी प्रक्रिया

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ये युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें जो रोल वजीर-ए-आजम साहब (पीएम मोदी) निभा सकते हैं, वो शायद ही कोई और निभा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के रिश्ते तमाम देशों से अच्छे हैं।

ईरान के बयान पर क्या कहा?

ईरान ने अपने बयान में कहा था कि अमेरिका जमीन से भी हमला कर सकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, "ट्रंप साहब इतनी बेवकूफी करें, ये जानते हुए भी कि ये ईरान पर सालों साल तक किसी ने राज नहीं किया है। इतना आसान नहीं होगा। जो है अब यहीं पर खत्म कर लिया जाए। एक सीजफायर की घोषणा हो और ये युद्ध खत्म हो जाए।"

भारत सरकार के पाकिस्तान वाले मुद्दे पर क्या कहा?

उमर अब्दुल्ला से मीडिया ने पूछा कि इस जंग में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भारत सरकार ने उसे 'दलाल देश' बताया है। इस पर उन्होंने कहा, "मैं उस विषय में नहीं जाऊंगा। मैं तो सिर्फ यही कहूंगा कि कोई भी मुल्क रोल अदा कर सकता है, जिससे कि जंग की सूरत से हम बच जाएं तो मुझे लगता है कि इसमें किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। इजरायल हो, अमेरिका हो, ईरान हो या ईरान के आस पास के मुल्क हों, प्रधानमंत्री के सबसे अच्छे और करीबी ताल्लुकात हैं। उन्हीं रिश्तों का इस्तेमाल करके अगर हम भी कर सकें तो अच्छी बात होगी।"

ईरान और अमेरिका के साथ अच्छे रिश्तें

सीएम ने बताया कि पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के साथ अच्छे रिश्तें है, जिनका फायदा उठा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्होंने (पाकिस्तान) लाभ लिया है तो हम लोग इसे कैसे ऐतराज कर सकते हैं? अगर उनके फायदें से ये जंग रूक जाए तो आप क्या चाहते हो कि वो ये न करें और युद्ध जारी रहे?

Created On :   30 March 2026 11:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story