Israel-US-Iran WAR: ईरान से युद्ध में बुरे पिस रहे ट्रंप! ब्रिटेन, इटली, स्पेन के बाद इस खाड़ी देश ने भी छोड़ा साथ, मध्यस्थता से फेरा मुंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध में ब्रिटेन, इटली, स्पेन जैसे सहयोगी देशों के सहयोग करने से मना करने के बाद अब कतर ने भी साथ छोड़ दिया है। कतर ने मिडिल ईस्ट तनाव में जारी मध्यस्थता करने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़े -देश में खाने-पीने के सामान की कीमतें छूएंगी आसमान, पूर्व RAW चीफ के चौंकाने वाले दावों से उड़ेगी जनता की नींद
ट्रंप को कतर से लगा बड़ा झटका
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के जारी जंग में चल रहे मध्यस्थता की कोशिशों में शामिल नहीं हैं। हमारा प्रयास सिर्फ अपने देश की रक्षा और सुरक्षा पर केंद्रित है।’
उन्होंने कहा, ‘हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच हमारे सभी पक्षों के साथ संपर्क लगातार बने हुए हैं। इनमें मध्यस्थता कराने वाले देशों के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रीय पक्ष भी शामिल हैं। यहां हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि हर पाकिस्तान की ओर से शांति स्थापित करने के लिए की जा रही कोशिशों का पूरी तरह से समर्थन करें। हमें यह उम्मीद है कि पाकिस्तान की ओर से की जा रही इन कोशिशों के सकारात्मक नतीजे आएंगे और इलाके में स्थायी शांति और स्थिरता स्थापित होगी।’
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट संघर्ष 'हॉर्मूज' के बाद अब 'बाब-अल-मंदेब' पर भी संकट गहराने की आशंका, इंडियन नेवी अलर्ट
मिडिल ईस्ट तनाव की मध्यस्थता करने से किया इनकार
बता दें, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध में ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, स्पेन समेत कई देशों के शामिल न होने के बाद कतर के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। इसे लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह युद्ध हमारा नहीं है। हमने इसकी शुरुआत नहीं की और हम इसमें शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही, ब्रिटेन ने ईरान पर हमला करने के लिए अपनी सेना देने से और अमेरिकी विमानों के लिए अपने देश के एयरस्पेस के इस्तेमाल से भी इनकार कर दिया है।
Created On :   31 March 2026 8:00 PM IST












