Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल लाने पर ट्रंप का ब्रिटेन को बड़ा चैलेंज, साथ न देने पर भी कसा तंज

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से तेल लाने पर ट्रंप का ब्रिटेन को बड़ा चैलेंज, साथ न देने पर भी कसा तंज
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की वजह से समुद्री रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संकट गहराया हुआ है। इस वजह से दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत देखने को मिल रही है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की वजह से समुद्री रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संकट गहराया हुआ है। इस वजह से दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच एक बार फिर इस रास्ते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जिन देशों को जेट फ्यूल नहीं मिल रहा है। वो ईरान के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर रहे हैं।

ट्रंप ने ब्रिटेन का ही क्यों किया जिक्र?

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'सोशल ट्रुथ' पर लिखा कि ऐसे देश जिनकों स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल लेने में परेशानी आ रही है, जिसमें उन्होंने ब्रिटेन का जिक्र करते हुए कहा कि वो ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने से इनकार कर रहा है। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन को सुझाव दिया है। इसमें उनका कहना है कि पहला, अमेरिका से तेल खरीदें क्योंकि उनके पास बहुत सारा तेल है। या फिर दूसरा हिम्मत जुटाकर होर्मुज जाओ और तेल लाकर दिखाओ।

उनका आगे कहना है कि आपको यह भी सीखना होगा कि खुद से कैसी लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर वक्त आपकी मदद के लिए नहीं पहुंचेगा, क्योंकि आप ने भी हमारी नहीं की है। साथ ही कहा कि ईरान को कमजोर बना दिया है, इस वजह से मुश्किल कम हो गई है। जाओ और तेल लेकर आ जावो।

ट्रंप ने फिर ईरान को दी धमकी

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी और कहा था कि वह फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दे। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसका बड़ा खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पर बताया था कि ईरान में नई और अधिक तर्कसंगत सरकार बनाने के लिए बातचीत चल रही है। लेकिन अगर जल्द ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के तेल के कुएं खत्म कर देगा। साथ ही बिजली संयंत्र और अन्य प्रमुख सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया जाएगा।

Created On :   31 March 2026 7:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story