मिडिल ईस्ट संघर्ष पर पांच सूत्रीय शांति प्रस्ताव: चीन और पाकिस्तान ने हमलों को रोकने के लिए तैयार किया प्रस्ताव, क्षेत्र में शांति बहाल के लिए इन मुद्दों पर चर्चा

चीन और पाकिस्तान ने हमलों को रोकने के लिए तैयार किया प्रस्ताव, क्षेत्र में शांति बहाल के लिए इन मुद्दों पर चर्चा
चीन और पाकिस्तान के बीच एक अहम बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए पांच सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान के बीच एक अहम बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए पांच सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाल जोर दिया गया है। ये प्रस्ताव चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार के बीच आमने-सामने बातचीत के दौरान पेश हुआ।

प्रस्ताव में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस मीटिंग के दौरान दोनों देशों ने संयुक्त रूप से तत्काल संघर्ष विराम, जल्द से जल्द शांति वार्ता शुरू करने, गैर-सैन्य लक्ष्यों की सुरक्षा, नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यूनाइटेड नेशन चार्टर के सम्मान जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव रखे गए हैं। इसके बाद संयुक्त बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि होर्मुज समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा और व्यापार के लिए अत्यंत अहम है। इस वजह से यहां पर सामान्य आवागमन के लिए बहाल करना बहुत जरूरी है।

होर्मुज को लेकर क्या कहा?

इस दौरान दोनों देशों ने सभी पक्षों से अपील की है कि होर्मुज में फंसे जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नागरिको एवं वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की बात कही है। इस दौरान चीन ने यह भी कहा कि उसके तीन तेल टैंकर इस मार्ग को सफलता पूर्वक पार कर चुके हैं। इसको लेकर उन्होंने संबंधित पक्षो का आभार व्यक्त किया है।

सैन्य कार्रवाइयों पर रोक

दरअसल, मौजूदा समय में ईरान अपनी रणनीति के तहत इस होर्मुज के रास्ते गुजरने वाले जहाजों को कंट्रोल कर रहा है। साथ ही वह अपनी संप्रभुता की अंतरराष्ट्रीय मान्यता की भी मांग कर रहा है। वहीं, चीन भी लगातार अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए अपील कर रहा है, ताकि इलाके में स्थिरता बहाल हो सके।

Created On :   1 April 2026 12:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story