US-Iran War: ब्रिटिश PM ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा झटका, जंग में कूदने से किया इनकार, होर्मुज रास्ते की सुरक्षा का तैयार किया प्लान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में गहराते संकट के बीच ब्रिटिश PM कीर स्टारमर ने बुधवार (1 अप्रैल) बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका देश ईरान युद्ध में शामिल नहीं होगा। हमारा मुख्य उद्देश्य खाड़ी क्षेत्रों में चल रहे तनाव को कम करना और स्टेट ऑफ होर्मुज में बहाली। स्टारमर ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध में नहीं पड़ेंगे। उनके इस बयान से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है।
कीर स्टारमर ईरान जंग को लेकर क्या बोले?
ब्रिटिश पीएम ने कहा "यह हमारा युद्ध नहीं है और हम इस झगड़े में नहीं पड़ेगे। हम तनाव कम करना और होर्मुज को खोलना चाहते हैं। उसके बाद उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है, जिसमें हम भी शामिल हैं। हालांकि हमारे पास इस समस्या से बाहर निकलने का सुरक्षित प्लान है। उन्होंने कहा यूके ने खाड़ी के आसपास समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक साझा बयान देने पर 35 देशों को एक साथ लाया है। हम इन देशों की बैठक की मेजबानी करेंगे।" हम सैनिको के योजनाकारों से मिलकर यह आकलन करेंगे कि होर्मुज को कैसे सुरक्षित बनाया जा सकता है। हालांकि यह आसान नहीं है।
उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (जो एक सकरा रास्ता है) से गुजरने वाले रास्ते की सुरक्षा करना असली चुनौती है। स्टारमर ने कहा 'चुनौती बीमा की नहीं बल्कि रास्ते की सुरक्षा और हिफाजत की है। हमें एकजुट मोर्चे की जरूरत है। सबसे बढ़कर एक स्पष्ट और शांत नेतृत्व की जिसके लिए यह देश तैयार है कि इसका असर उनके परिवार पर पड़ेगा और वे अपने एनर्जी बिलों को लेकर चिंतित हैं।' इन चिंताओं को दूर करना सरकार का काम है।
ब्रिटेन 35 देशों को एक साथ ला रहा
स्टेस ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन 35 देशों को साथ लाने की बात कह रहा है। इन देशों के साथ वह जल्द ही बैठक करने वाला है। स्टारमर ने कहा इस मीटिंग में रास्ते की बहाली को लेकर चर्चा होगी। बता दें, होर्मुज एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है जहां से विश्व भर में एनर्जी सप्लाई होकर गुजरती है।
Created On :   1 April 2026 6:08 PM IST












