US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- 'ईरान के नए राष्ट्रपति ने सीजफायर...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति कई तरहा के दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के 'नए राष्ट्रपति' ने उनसे संपर्क किया है और जंग रोकने की गुिजारिश की है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की नई नेतृत्व व्यवस्था पहले से कम सख्त और ज्यादा समझदार है, इसलिए वह अब सीजफायर चाहता है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वे किस नेता को 'नया राष्ट्रपति' बता रहे हैं। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।
सीजफायर पर शर्त और सख्त रुख
ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका तभी ही सीजफायर पर विचार करेगा, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खुल जाएगा और सुरक्षित हो जाएगा। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक अमेरिका अपना ऑपरेशन जारी रखने वाला है। ट्रंप के इस सख्त रुख से ये साफ तौर पर कहा जा रहा है कि अभी नरमी की कोई भी गुंजाइश नहीं है। वहीं, ट्रंप इससे पहले भी दावा कर चुके हैं कि कुछ ही हफ्तों में युद्ध खत्म कर देंगे। लेकिन उनके नए बयानों ने स्थिति को क्रिटिकल बना दिया है।
ईरान का क्या है कहना?
ट्रंप के दावे के तुरंत बाद ही ईरान की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया दी गई है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान हकीकत से बहुत दूर हैं। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा ईरान का ही कंट्रोल है और किसी दबाव में आकर इसे नहीं खोला जाएगा। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि देश अपने फैसले खुद करेगा।
Created On :   1 April 2026 10:22 PM IST












