Iran-Israel War: ट्रंप के भाषण के बाद ईरान ने तेज किए हमले, यूएई में बरसाई गईं मिसाइलें, मचा हड़कंप

ट्रंप के भाषण के बाद ईरान ने तेज किए हमले, यूएई में बरसाई गईं मिसाइलें, मचा हड़कंप
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूएई में धमाकों की आवाज सुनाई दी। यह जानकारी यूएई के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग गुवुराव (2 अप्रैल) को 34वें दिन में पहुंच गई है। हर दिन के साथ हालात और ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। लोगों में डर और तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के बाद इस जंग ने और तेज रूप ले लिया है। उनके सख्त बयान के बाद ईरान ने अपने हमले बढ़ा दिए हैं। अब दोनों तरफ से तनाव खुलकर सामने आ रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ईरान की तरफ से कई बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन दागे गए। इन हमलों की वजह से कई जगह जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। लगातार हो रहे इन हमलों से आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में डर का माहौल है और लोग सुरक्षित जगहों की तलाश कर रहे हैं। स्थिति अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े -ब्रिटिश PM ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा झटका, जंग में कूदने से किया इनकार, होर्मुज रास्ते की सुरक्षा का तैयार किया प्लान

ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में ईरान को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है, तो अमेरिका बड़े हमले करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने टारगेट के बहुत करीब है और जल्द ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में ईरान पर और ज्यादा दबाव बनाया जाएगा।

‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ जारी रहेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सेना का ऑपरेशन लगातार चल रहा है। पिछले एक महीने में अमेरिकी सेना ने कई बड़ी कार्रवाई की है। ट्रंप के अनुसार, यह अभियान बहुत सफल रहा है और दुश्मन को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी जीत पहले बहुत कम देखने को मिली है और सेना लगातार आगे बढ़ रही है।

Created On :   2 April 2026 11:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story