US-Israel-Iran War: ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला, हाइफा स्थित एयरबेस पर दागी मिसाइलें

ईरान का इजराइल पर बड़ा हमला, हाइफा स्थित एयरबेस पर दागी मिसाइलें
अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच भयंकर युद्ध जारी है। दोनों पक्षों की ओर से जारी ताबड़तोड़ हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच भयंकर युद्ध जारी है। दोनों पक्षों की ओर से जारी ताबड़तोड़ हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इतना ही नहीं, बल्कि इस युद्ध से दुनियाभर में गैस-तेल की किल्लत पड़ गई है। इस बीच ईरान ने इजराइल पर किए हमले को लेकर बड़ा दावा किया है।

ईरान ने इजराइल के एयरबेस पर किया मिसाइल अटैक

ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के मुताबिक, ईरान ने इजराइल के एयरबेस पर मिसाइल अटैक किया है। हाइफा के दक्षिण-पूर्व स्थित रमत डेविड एयरबेस पर आज सुबह दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई है। इस हमले के बाद इजराइल का एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी सेना ने रैंडी ए जॉर्ज को पद से हटाया

इससे पहले ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिका में बड़ा फैसला लिया गया है। अमेरिकी सेना के चीफ रैंडी ए जॉर्ज को अचानक उनके पद से हटा दिया गया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उन्हें तुरंत रिटायर होने को कहा। इस फैसले की कोई साफ वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पेंटागन ने इसकी पुष्टि कर दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ युद्ध खत्म करने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में सैनिकों की संख्या बढ़ा रहे हैं। इस फैसले से अमेरिका की सेना में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिका सेना में लगातार बदलाव कर रही ट्रंप प्रशासन

रैंडी जॉर्ज को अचानक हटाया गया और उन्हें तुरंत रिटायर होने को कहा गया। सरकार ने इसकी कोई साफ वजह नहीं बताई। माना जा रहा है कि यह फैसला सेना में बड़े बदलाव का हिस्सा है। नए नेता अपनी सोच के हिसाब से टीम बनाना चाहते हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैंडी की जगह अब आर्मी चीफ, जनरल क्रिस्टोफर लानेव को बनाया जाएगा। वह फिलहाल वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले हेगसेथ के सैन्य सहयोगी रह चुके हैं।

ट्रंप सरकार लगातार सेना में बदलाव कर रही है। कई बड़े अधिकारियों को हटाया जा चुका है या उन्होंने जल्दी रिटायरमेंट लिया है। सरकार चाहती है कि सेना पूरी तरह नई नीति और नए तरीके से काम करें।

Created On :   3 April 2026 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story