Iran-Israel War: जंग के मैदान में बदला कप्तान, अमेरिका के आर्मी चीफ को पद से हटाया, रक्षा मंत्री ने क्यों मांगा रिटायरमेंट?

ईरान तनाव के बीच अमेरिकी सेना में बड़ा बदलाव हुआ है। सेना चीफ रैंडी जॉर्ज पद से हटा दिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिका में बड़ा फैसला लिया गया है। अमेरिकी सेना के चीफ रैंडी ए जॉर्ज को अचानक उनके पद से हटा दिया गया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने उन्हें तुरंत रिटायर होने को कहा। इस फैसले की कोई साफ वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पेंटागन ने इसकी पुष्टि कर दी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ युद्ध खत्म करने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में सैनिकों की संख्या बढ़ा रहे हैं। इस फैसले से अमेरिका की सेना में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

अचानक क्यों हटाया गया?

रैंडी जॉर्ज को अचानक हटाया गया और उन्हें तुरंत रिटायर होने को कहा गया। सरकार ने इसकी कोई साफ वजह नहीं बताई। माना जा रहा है कि यह फैसला सेना में बड़े बदलाव का हिस्सा है। नए नेता अपनी सोच के हिसाब से टीम बनाना चाहते हैं।

कौन लेगा रैंडी की जगह?

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैंडी की जगह अब आर्मी चीफ, जनरल क्रिस्टोफर लानेव को बनाया जाएगा। वह फिलहाल वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले हेगसेथ के सैन्य सहयोगी रह चुके हैं।

लगातार हो रहे बदलाव

ट्रंप सरकार लगातार सेना में बदलाव कर रही है। कई बड़े अधिकारियों को हटाया जा चुका है या उन्होंने जल्दी रिटायरमेंट लिया है। सरकार चाहती है कि सेना पूरी तरह नई नीति और नए तरीके से काम करे।

यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट जंग के बीच किया दुस्साहस तो देंगे मुहंतोड़ जवाब, रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Created On :   3 April 2026 11:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story